उत्तराखंड की आवाज़
दून पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, 5 हजार से अधिक लोगों से पूछताछ
बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों के दस्तावेज भी जांचे गए। एसएसपी देहरादून के अनुसार, संदिग्धों की तलाश और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा

देहरादून में एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए दून पुलिस द्वारा नगर व देहात क्षेत्रों में सघन आकस्मिक चेकिंग अभियान चलाया गया। देर रात तक चले इस अभियान में सभी क्षेत्राधिकारियों ने स्वयं मौके पर मौजूद रहकर चेकिंग की निगरानी की।
पुलिस की अलग-अलग टीमों ने सीमावर्ती चेक पोस्टों, आंतरिक मार्गों, रेलवे स्टेशन, बस स्टेशनों, मॉल व भीड़भाड़ वाले स्थानों पर वाहनों और व्यक्तियों की जांच की। इस दौरान डॉग स्क्वाड और बम डिस्पोजल टीम की भी सहायता ली गई।
अभियान के दौरान पुलिस ने लगभग 3799 वाहनों की चेकिंग की तथा 4981 व्यक्तियों से पूछताछ कर उनके सत्यापन की कार्रवाई की। बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों के दस्तावेज भी जांचे गए। एसएसपी देहरादून के अनुसार, संदिग्धों की तलाश और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
