
Related Stories
September 14, 2026
मुख्य सम्पादक GR जायसवाल


कप्तान कमलेश उपाध्याय के निर्देश पर उत्तरकाशी पुलिस की अवैध नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई जारी। बीते रात्रि (सोमवार) सीओ जनक सिंह पंवार के पर्यवेक्षण एवं थानाध्यक्ष दीपक सिंह रावत के नेतृत्व में पुरोला पुलिस द्वारा सटीक जानकारी जुटाते चैकिंग के दौरान नौगांव-पुरोला रोड़ से गोविन्द राणा निवास फिताड़ी मोरी को 507.9 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है।
बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार युवक के खिलाफ थाना पुरोला पर NDPS Act के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में अग्रिम विधिक कार्यवाही जारी है
