उत्तराखंड की आवाज़
हरिद्वार: बसंत पंचमी के त्यौहार पर चाइनीज मांझे के खिलाफ कार्रवाई की मांग

ज्ञापन में नगर मजिस्ट्रेट को अवगत कराया गया कि बसंत पंचमी के अवसर पर कुंभ नगरी, हरिद्वार में बड़े स्तर पर पतंगबाजी होती है जिसमें आजकल चाइनीज मांझे का प्रयोग देखने को मिल रहा है।

ज्ञापन में नगर मजिस्ट्रेट को अवगत कराया गया कि बसंत पंचमी के अवसर पर कुंभ नगरी, हरिद्वार में बड़े स्तर पर पतंगबाजी होती है जिसमें आजकल चाइनीज मांझे का प्रयोग देखने को मिल रहा है। विगत वर्षों में चाइनीज मांझे के प्रयोग से अनेकों निर्दोष लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी और अनेकों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इतना ही नहीं आसमान में उड़ने वाले पक्षियों पर भी भारी खतरा बना रहता है।
