उत्तराखंड की आवाज़ ,देहरादून ,
बॉडीगॉर्ड नई बस्ती कैनाल रोड में नगर निगम ने चलाया बुलडोजर

फाइल फोटो GR jayaswal
देहरादून,,आज राजधानी शहर के नगर निगम क्षेत्र बॉडीगार्ड नई बस्ती कैनाल रोड में 11 लोगो के घर पर बुलडोजर लगाकर नगर निगम द्वारा पुलिस प्रशासन को साथ लेकर आज फिर 11 लोगो को घर से बे घर कर दिया है वही नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि इन लोगो को पहले से ही नोटिस भेजा गया था उसके साथ ही जब हमने बस्ती के लोगो से बात की तो उनका कहना है कि अगर नगर निगम हमारी बस्ती में आकर हमारे घर को तोड़ सकते हैं तो नदी के किनारे स्थित बड़ी संख्या में बिल्डरों द्वारा बनाई गई कोठियों को क्यो नही तोड़ा जा रहा है भाजपा के विधायको ने कहा था कि हम मलिन बस्तियों में रहने वाले लोगों को मालिकाना हक देगे लेकिन आज भाजपा के अपनी बात से मुखर हो रहे हैं जनता का कहना है भाजपा के नेता झूट की राजनीति करते है बस्ती में रह रहे लोगो ने बताया कि आज बस्ती के 20 से 25 लोग कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिलने उनके आवास पर हाथीबड़कला गए लेकिन मंत्री जी ने मिलने की जहमत नहीं तक समझी लोगो को कहना है जिन गयारह 11 लोगो के मकान को ध्वस्त किया गया है अजय सिंह, मोनू पुत्र नरेश ,रीना, शिवचरण, नवाब, राहुल, सोनू, सावित्री, चन्द्रपाल, नासिर, दिनेश आज इन सभी11 लोगो के मकानों को तोड़कर इस सभी परिवारो को घर से बे घर कर दिया
