*देश में आयोजित की जायेगी बहुजन नायकों की स्मृति पर संदेश यात्रा. रोहित गौतम*
एसडी गौतम
सहारनपुर. देश में बहुजन नायकों की स्मृति में जल्द ही जन संदेश यात्रा निकाली जाएगी।
मीडिया को जानकारी देते हुए बहुजन नायक कांशीराम सेना के राष्ट्रीय प्रमुख रोहित गौतम ने बताया कि देश में दलित पिछड़ा व अति पिछड़ा वर्ग के लोगो को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने तथा भावी पीढ़ी के उज्जवल भविष्य के लिए बहुजन नायकों की स्मृति में जनसंदेश यात्रा निकाली जाएगी जिसके लिए आगामी 9 जून 2024 को सुबह करीब 10 बजे संत रविदास छात्रावास सहारनपुर में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया जायेगा। उन्होंने सभी से उक्त विचार गोष्ठी को सफल बनाने की बात कही।।
