उत्तराखंड कि आवाज
अनुसूचितजाति जनजाति विकास परिषद ने उत्तराखंड में संगठन का विस्तार एवं संगठन में महिलाओं कि भागेदारी को बढ़ावा देते हुए संगीता सैनी को देहरादून महानगर का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है।

संगठन के राष्ट्रीय सचिव गीताराम जायसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि दलित समाज को उनके हक दिलाने के लिए अनुसूचितजाति जनजाति विकास परिषद दलित समाज को एक मंच पर एकत्रित करने का कार्य कर रही है। विस्तार के इसी क्रम में संगठन में महिलाओं की भागेदारी बढ़ाने और उन्हें सशक्त करने के लिए संगठन के प्रदेश अध्यक्ष प्रेम सिंह कि सहमति पर संगीता सैनी को देहरादून महानगर कि महिला विंग का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

संगठन के राष्ट्रीय सचिव गीताराम जायसवाल ने बताया कि संगीता सैनी पूर्व से ही जनहित के कार्यों एवं समाज के लोगों को उनके हकों के प्रति जागरूक करने लिए हमेशा तत्पर रही है, उनकी इसी कार्य शैली को मध्य नज़र रखते हुए उन्हें महिला महानगर कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
उन्होंने कहा कि शीर्ष नेतृत्व का मानना है कि संगठन में पदाधिकारीयों की संख्या बढ़ेगी तो हर बूथ तक संगठन कि पकड़ मजबूत होगी। जिससे समाज को एक मंच पर एकत्रित करने में कोई बाधा उत्पन्न नहीं होगी।
