उत्तराखंड की आवाज़ देहरादूनby GR jayaswal
देहरादून दिल्ली हाईवे पर आग का गोला बनी मिनी बस हादसे की तस्वीरे देख चौंक जाएंगे आप भी*
सहारनपुर
दिल्ली से देहरादून एक शादी में शामिल होने के लिए मिनी बस में सवार होकर जा रहे करीब दो दर्जन लोगों की आज जान बाल बाल बच गई दरअसल जिस मिनी बस में यह लोग सवार थे अचानक ही मोहंड की पहाड़ियों में मिनी बस मैं अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई ड्राइवर ने तुरंत ही गाड़ी के ब्रेक लगाए और गाड़ी में मौजूद सवारीयो ने कुद कर अपनी जान बचाई
मिनी देखते ही देखते पल भर में आग का गोला बन गई राह चलते लोगों ने स्थानीय पुलिस को सूचित किया लेकिन जब तक दमकल की गाड़ी और पुलिस टीम मौके पर पहुंची तब तक पूरी यह मिनी बस जलकर खाक हो चुकी थी तस्वीरों में आप साफ तौर पर देख सकते हैं कि कैसे यह मिनी बस धू धुकर कर जल रही है और उसमें जो लोग सवार थे वह अपना सामान भी निकालते हुए नजर आ रहे हैं बताया जा रहा है कि यह परिवार दिल्ली से देहरादून एक शादी में शामिल होने जा रहा था लेकिन जैसे ही बस सहारनपुर के बिहारीगढ़ थाना इलाके के मोहंड की पहाड़ियों में पहुंची तो अचानक इस बस में आग लग गई गनीमत यह रही की बस में सवार कोई भी यात्री इस आग की चपेट में नहीं आया मौके पर पहुंची बिहारीगढ़ पुलिस ने यात्रियों के लिए दूसरी गाड़ी की व्यवस्था की और उनको देहरादून के लिए रवाना किया
