Related Stories
September 14, 2026
गुरुवार को वह पति के साथ पिथौरागढ़ के लिए आ रही थीं। जब वह घाट-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर चुपकोट बैंड मटेला क्षेत्रान्तर्गत पहाड़ी पर खड़े होकर फोटो खिंचा रही थी, तभी अचानक अनियंत्रित होकर लगभग सौ मीटर गहरी खाई में गिर गयी। महिला का पति भी बदहवास हालात में पहाड़ी से नीचे उतरा लेकिन झाड़ियां अधिक व रास्ता न होने से वह महिला को नहीं ढूंढ पाया साथ ही स्वयं भी रास्ता भटक गया।
घटना को लेकर आपदा कंट्रोल रूम, पिथौरागढ़ ने एसडीआरएफ टीम को सूचित किया। एसडीआरएफ टीम अपर उपनिरीक्षक महिपाल सिंह के नेतृत्व में रेस्क्यू उपकरणों के घटनास्थल के लिए रवाना हुई। एसडीआरएफ टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए खाई में उतरकर महिला तक पहुंच बनाई। महिला की मौके पर ही मृत्यु हो चुकी थी। शव को एसडीआरएफ टीम ने स्ट्रेचर से बाहर निकालकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया। साथ ही महिला के पति को भी निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।
