उत्तराखंड की आवाज़
मंगलौर विधानसभा उपचुनाव में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद भी जिला निर्वाचन अधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने 69,74 प्रतिशत मतदान कराने में सफलता हासिल प्राप्त की
उत्तराखंड की आवाज़
देहरादून रुड़की : मंगलौर विधानसभा उपचुनाव में मतदान के दौरान किसी बात को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे जिला निर्वाचन अधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने किसी भी बड़ी घटना को रोकने के लिए तत्काल मौके पर भारी पुलिस फोर्स तैनात करने का निर्देश दिया और अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ सख्ती से निपटने के दिशानिर्देश दिए।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान प्रक्रिया को सफलता के साथ सम्पन्न कराने के लिए आवश्यक सुविधाओं व व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे इस दौरान उन्होंने मतदान केंद्रों पर पहुंच कर आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए वोटिंग टर्न आउट के बारे में जानकारी ली और सुरक्षा व्यवस्थाओं को परखा, तथा दो पक्षों के विवाद के बाद भी 69, 74 प्रतिशत चुनाव कराने में सफलता हासिल की।
