आपदा पुलिस ने माँ-बेटे को डूबने से बचाया

उत्तराखंड की आवाज़ by GR jayaswal

बच्चे को बहता देख बच्चे की मां ने भी गंगा नदी में छलांग लगा दी। दोनों गंगा नदी में डूबने लगे। जिसके बाद घाट पर चीख पुकार सुनकर मौके पर तैनात जल पुलिस व आपदा राहत दल के कर्मचारीयों के द्वारा के दोनों का सकुशल रेस्क्यू किया गया। घाट पर मौजूद सभी यात्रीयो व परिवार के सदस्यों द्वारा पुलिस टीम का धन्यवाद किया गया।
पुलिस ने बताया कि गुड्डी देवी पत्नी नीरपाल, वंश (5) पुत्र नीरपाल ग्राम भोले की झाल पोस्ट ऑफिस भोले की झाल मेरठ उत्तर प्रदेश को सकुशल बचा लिया। रेस्क्यू टीम में हेड कांस्टेबल सुभाष ध्यानी, हेड कांस्टेबल विदेश चौहान, हेड कांस्टेबल रवि राणा, हेड कांस्टेबल राजेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल त्रेपन सिंह, कांस्टेबल विनय
