*शासकीय विद्यालय फूप में वृहद स्तर पर किया गया वृक्षा रोपण,,,,*
_______________उत्तराखंड की आवाज़ देहरादून
By GR jayaswal
वृक्षा रोपण अभियान के तहत शिक्षा मंडल एवं विधिक सेवा प्राधिकरण जिला न्यायालय भिंड के निर्देशानुसार विधिक प्राधिकरण जिला न्यायालय भिंड से संबद्ध पी एल वी अशोक सोनी निडर एवं पी एल वी मदन मोहन पालीवाल ने शासकीय उच्चतर विद्यालय फूप के प्राचार्य प्रदीप शर्मा एवं अन्य शिक्षकों के साथ साथ नगर परिषद फूप के कुशल प्रशासक सी एम ओ हनुमंत सिंह भदौरिया,रिंकू पुरोहित के साथ अनेक पौधे लगाकर हरित क्रांति का संदेश दिया।
फूप निवासी राष्ट्रीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परि, मिशन: अमर शहीद अमर जवान के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष/ राष्ट्रीय प्रवक्ता अशोक सोनी “निडर” (पी एल वी विधिक सेवा प्राधिकरण जिला न्यायालय भिंड ) ने *पर्यावरण प्रदूषण का हम सब मिलकर उपचार करें,वृक्ष लगाएं हम सब मिलकर धरती का शृंगार करें।*
रचना के माध्यम से सुंदर संदेश देते हुए कहा कि हम देश के शहीदों,स्वतंत्रता सेनानियों,महापुरुषों,अथवा अपने पूर्वजों के नाम पर एक एक वृक्ष अवश्य लगाएं ताकि जब भी हम उस वृक्ष को देखेंगे तो उन महा पुरुषों की यादें जीवंत हो जाएंगी।
प्रधानाचार्य प्रदीप शर्मा ने कहा कि,, *पेड़ लगाने के साथ साथ हम अपने आस पास स्वच्छता का भी ध्यान रखें ताकि मौसमी बीमारियों से बचा जा सके।*
शिक्षक मदन मोहन पालीवाल ने अपने उद्वोधन में कहा कि,,,
*छोटे बच्चे भी नन्हें नन्हें पौधों के समान होते हैं जो काबिल माली रूपी शिक्षकों की देख रेख में पल्लबित होकर विशाल वृक्ष बनकर अपने गुणों से अपनी खुशबू से समाज को सुगंधित करते हैं।*
समाज सेवा के कार्यों में बढ़चढ़ कर भाग लेने वाले नगर परिषद सी एम ओ हनुमंत सिंह भदौरिया ने ऐसे सामाजिक कार्यों के लिए हर प्रकार के सहयोग का आश्वासन दिया। इसके अलावा अन्य शिक्षकों प्रमुख रूप से उपेंद्र भदौरिया,शिवसिंह नरवरिया, ओ पी मिहोलिया,नाथूसिंह चौहान,सुरेश सिंह तोमर, भानू तोमर,श्याम सुंदर बघेल,कमलेश श्रीवास ने भी अपने अनुभवों से बच्चों को प्रेरित करके हरितिमा का संदेश दिया।
*धरती का श्रंगार*
🪷🪻🌺🌷💐

🌹 *पर्यावरण प्रदूषण का, हम सब मिलकर उपचार करें।* * **वृक्ष लगाएं हम सब मिलकर,धरती का श्रंगार करें।।*
*🌹हरी भरी हो पावन धरती, वन अपने आच्छादित हों।*
**शहर गांव हों निर्मल सुंदर, मन सबके आल्हादित हों।।*
*🌹छांह मिले संतृप्त ह्रदय को, वातावरण तैयार करें।*
**वृक्ष लगाएं हम सब मिलकर, धरती का श्रंगार करें।।*
*🌹जन्म दिवस और व्याह दिवस पर, पौधा एक लगाएं हम।

**हर आंगन में तुलसी पौधा, सुंदर सुखद सजाएं हम।।*
*🌹बरगद पीपल नीम आम के, सुंदर तरु तैयार करें।*
**वृक्ष लगाएं हम सब मिलकर, धरती का श्रंगार करें।।*
*🌹सुखदा उपवन और वाटिका, सींचे पुष्प लगाएं हम।*
**देखभाल करके पुत्रों सी,धरती सुखद बनाएं हम।।*
*🌹पुष्प वाटिका हो मन मोहक, हम तरुओं से प्यार करें।*
**वृक्ष लगाएं हम सब मिलकर, धरती का श्रंगार करें।।*
*🌹लता गुल्म पुष्पों से सुंदर, उपवन धरती पर लाएं।*
**वृक्ष गंगा अभियान चलाकर, तरुओं को सब खूब लगाएं।।*
*🌹सृजन शक्ति संयुक्त लगाकर, स्वप्न सभी साकार करें।*
**वृक्ष लगाएं हम सब मिलकर, धरती का श्रंगार करें।
