नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य पहुंचे आपदा प्रभावित क्षेत्र तोली बूढ़ाकेदार में जाना आपदा ग्रस्त लोगों का दुख दर्द!
उत्तराखंड की आवाज़ देहरादून

देहरादून ,टिहरी गढ़वाल/घनसाली। लगातार मूसलाधार बारिश से बूढ़ा केदार के कई गांव तोली , तीनगाड़,जखाना, कोट, कोटविशन ,थाती बूढ़ाकेदार,में आई आपदा के चलते नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य आपदा प्रवाहित क्षेत्र बूढ़ाकेदार में प्रभावितों से मिलने व आपदा का जायजा लेने पहुंचे।
आज दिनांक- 28/07/2024 को माननीय नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य विधानसभा घनसाली के क्षेत्र बूढ़ाकेदार, तिनगढ़, तोली में आयी आपदा से प्रभावित लोगों है, मुलाकाल की तथा समस्त आपदा प्रभावित क्षेत्र भ्रमण कर जायजा लिया, जिसमें तिलगढ़ में लगभग 60 परिवारों के संम्पूर्ण मकान क्षत्तिग्रस्त हो गये, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने लोगों को ढाढस बांधते हुये कहा, कि मैं आपकी आवाज विधानसभा में उठाऊंगा और मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार से आपके उचित मुआवजा देने की तथा ग्रामसभा- तोली, तिनगढ़, भिगुन, थाती-बूढ़ाकेदार के तत्काल प्रभाव से विस्थापन जायज मांग करूंगा।
ग्रामसभा- तोली में सरिता देवी पत्नि वीरेन्द्र लाल एवं अंकिता पुत्री वीरेंद्र लाल की मृत्यु पर परिवार जनों से मिलकर सुवेदना व्यक्त की।
इस अवसर पर विधानसभा प्रताप नगर के माननीय विधायक विक्रम क्रम सिंह नेगी, पूर्व प्रमुख विजय गुनसोला, पूर्व प्रमुख धनी लाल शाह, जिलाध्यक्ष राकेश राणा, प्रवक्ता शांति प्रसाद भट्ट, जिलाध्यक्ष अनु0 विभाग विनोद लाल शाह, भिलंगना ब्लॉक अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद जोशी, बाल गंगा ब्लॉक अध्यक्ष जसवीर सिंह नेगी, पूर्व जि0पं0स0 दिनेश लाल, पूर्व जि0पं0स0 मुरारी लाल खडवाल,
जि0पं0स0 कैलाशी देवी, डीएवी प्रोफेसर राकेश लाल शाह, बचल सिंह रावत, हिम्मत सिंह रौतेला, सतीश रतूडी, बावन सिंह बिष्ट, भगीरथ प्रकाश, जयदीप रावत, कुशी लाल, चंद्रवीर नगवाण इत्यादि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
