उत्तराखंड की आवाज़ न्यूज़ पोर्टल देहरादून
🙏अनुसूचित जाति वर्ग का उपवर्गीकरण🙏
माननीय उच्चतम न्यायालय के निर्णय से अनुसूचित जाति वर्ग में उपवर्गीकरण अनुमत हुआ है l
निर्णय की क्रियान्वयन कब कैसे सरकार करेगी यह भविष्य में तय होना है ?
यह तथ्य सही है कि अनुसूचित जाति वर्ग की कुछ जातियाँ पिछडी रही है l
अपने पिछडेपन का दोष एक विशेष जाति पर डाल रहे है वह उचित नहीं है :-
1.जबकि उस जाति के लोगों ने हिम्मत कर परम्परागत पेशा (मृत पशुओं का क्रिया कर्म को 1950-55 के दौरान) छोड़कर अन्य काम धंधों से मेहनत मजदूरी कर पढ़ लिख कर प्रतियोगिता परीक्षाओं के माध्यम से सरकारी सेवा में आये l अत: दोषरोपण उचित नहीं है l
2.चूंकि उस जाति ने शुरुआत में मेहनत की l संख्या दृस्टि में ज्यादा होने से यह लगता है कि सारा आरक्षण इस जाति ने खा लिया पर जब तक कोई सार्थक आंकड़े इक्क्ठे नहीं हो ऐसा नहीं कहना चाहिए l
3.इस जाति के कुछ परिवार ने आरक्षण पाया है l फिर भी SC वर्ग की उस जाति के अधिकांश परिवार अति दलित/महादलित जाति से भी ज्यादा या बराबर पिछड़ेपन जैसे संकट में हैं उनका वर्गीकरण कैसे और उन्हें किसमे शामिल किया जाएगा ?
4.SC वर्ग जो आज तक एकजुट नहीं हो पाया,वो अब उपवर्गीकृत होने पर शायद ही सामाजिक और राजनीतिक रूप से एकजुट हो पाये l
5.यह एक कटु सत्य उजागर होता है कि देश में जिस जाति का एक नाम है वही जाति एकजुट हो सकती है l
6.अनेक नामवाली एक जाति(@मार ) एक जुट नहीं हो सकती l
7.आज SC वर्ग की अतिपिछडी/महादलित जाति जो अपने वर्ग की एक अन्य जाति पर पिछड़ जाने का दोषारोपण कर रही है l
भविष्य में 25 साल बाद आज की महादलित जातियों में जो पिछडी रह जायेगी वह फिर महादलित की किसी एक अन्य जाति पर दोषारोपण करेंगी कि हमारा हिस्सा दूसरी जाति खा गई l
8.एक प्रश्न यह भी अनुतरित रह जाता है कि आज 77 साल बाद और SC की चौथी पीढ़ी भी सामान्य/ओबीसी वर्ग के बराबर मेरिट में क्यों नहीं आ पायी l
9. ऐसे कौनसे उपाय किये जाये कि आरक्षण के मामले का स्थायी हल निकले ?
10.आज भी SC की वह जाति जिसके लिए कहा जा रहा है कि वह सबका हिस्सा खा गयी वह भी मेरिट से नहीं बल्कि आरक्षण से ही नौकरी पा रही है l
11.सार संक्षेप में यह है कि SC वर्ग की जातियाँ आपस में प्रतियोगिता करने को तैयार पर सामान्य/OBC वर्ग से प्रतियोगिता करने को तैयार नहीं l
12.निर्णय को लेकर SC वर्ग की जातियों मे कटुता नहीं होनी चाहिए
13.इसका स्थायी समाधान कब होगा ?
By
GR, Jayaswal एडिटर इन चीफ
उत्तराखंड की आवाज़ न्यूज़ पोर्टल देहरादून
