उत्तराखंड की आवाज़ न्यूज़ पोर्टल देहरादून
जर्नलिस्ट यूनियन ऑफ उत्तराखन्ड (रजि) के एक प्रतिनिधि मंडल ने,उधोग मन्त्री सौरभ बहुगुणा से की मुलाकात
देहरादून।जर्नलिस्ट यूनियन ऑफ उत्तराखन्ड (रजि) के एक प्रतिनिधि मंडल ने, प्रदेश के पशुपालन, दुग्ध विकास, गन्ना एवं चीनी उद्योग मन्त्री सौरभ बहुगुणा से यमुना कालोनी स्थित उनके निवास स्थान पर आज मुलाकात की । इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने मन्त्री जी को सप्रेम भागवद गीता भेंट की।
यूनियन ने मन्त्री जी को आगामी नवम्बर माह में आयोजित होने वाले इन्डियन जर्नलिस्ट यूनियन (IJU) के राष्ट्रीय अधिवेशन के लिए आमन्त्रित किया।उन्होंने बताया कि इस अधिवेशन मे देशभर के तेईस राज्यों से सौ से अधिक पत्रकार भागीदारी करेंगे । प्रतिनिधिमन्डल में।

इन्डियन जर्नलिस्ट यूनियन (IJU) के राष्ट्रीय सचिव जयसिंह रावत
जर्नलिस्ट यूनियन के अध्यक्ष उमाशंकर प्रवीन मेहता,प्रदेश महामन्त्री गिरीश पन्त,प्रदेश उपाध्यक्ष एस पी उनियाल एवं यूनियन के जिला अध्यक्ष शाहनजर शामिल रहे।
