उत्तराखंड की आवाज़ न्यूज़ पोर्टल देहरादून
राष्ट्रीय अनुसूचित जाति जनजाति विकास परिषद भारत बन्द का करेगा नेतृत्व एवं समर्थन ,: राष्ट्रीय सचिव
देहरादून ,राष्ट्रीय अनुसूचित जाति जनजाति विकास परिषद, के राष्ट्रीय सचिव गीताराम जायसवाल ने बताया कि कल राष्ट्रीय अनुसूचित जाति जनजाति विकास परिषद के नेतृत्व में पूरे देश में चक्का जाम किया जाएगा कलम21 अगस्त 2024 को सम्पूर्ण भारत बन्द रहेगा जिसमे उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में हजारों हजारो लोग सड़कों पर उतरेंगे ओर शान्ति पूर्ण तरीके से देहरादून शहर को बन्द करते हुए दिल्ली तक। अपनी आवाज़ को पहुचायेगे ओर जो माननीय सुप्रीम कोर्ट द्वारा SC/ST आरक्षण में वर्गीकरण को लेकर जो फ़ैसला सुनाया है, उसके विरोध में भारत के अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग द्वारा कल 21 अगस्त 2024 को भारत बंद का आह्वान किया है, जिसका हम पूर्णतया समर्थन करते है। जिसमे देहरादून से उत्तराखंड के प्रदेशाध्यक्ष प्रेम सिंह , महासचिव जयपाल सिंह, सचिव राकेश बर्मन आदि सेकड़ो पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे ये लोग कई दिनों लगातार दलित समाज की बस्तियों में जाकर मीटिंगे कर रहे हैं या0ने समाज को जागरूक करने का काम कर रहे हैं


आप सभी से अनुरोध है कि इस शांति पूर्ण भारत बंद में सहयोग कर अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के भाई बहनों को मज़बूती प्रदान करें।
