एडिटर इन चीफ GR jayaswal उत्तराखंड की आवाज़ न्यूज़ पोर्टल देहरादून
राष्ट्रीय अनुसूचित जाति जनजाति विकास परिषद ने देहरादून में जनाक्रोश रैली निकाली

राष्ट्रीय अनुसूचित जाति जनजाति विकास परिषद उत्तराखंड में राष्ट्रीय सचिव गीताराम जायसवाल के नेतृत्व में एक रैली निकाली गई जिसमे सेकड़ो लोगो ने हिस्सा लिया और परेड ग्राउंड में जाकर एक माह रैली के रूप धारण किया और शहर के कई बाजार को बन्द कराते हुए जिला अधिकारी को ज्ञापन सौंपा जिसमे उत्तराखंड के कई संगठनों ने हिस्सा लिया

देहरादून आज सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए अनुसूचित जाति जनजाति में अप वर्गीकरण या क्रीमी लेयर के निर्णय के खिलाफ भारत बंद कार्यक्रम के तहत देहरादून में अनुसूचित जाति जनजाति ओबीसी पिछड़ा वर्ग अल्पसंख्यक और सभी समुदाय के लोगों ने हजारों की संख्या में एकत्रित होकर महा रैली के रूप में विरोध प्रदर्शन किया जिला अधिकारी के माध्यम से मांग पत्र महामहिम राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को भेजा गया जिसमें मांग की गई कि यह निर्णय तुरंत निरस्त किया जाए और संवैधानिक व्यवस्था के अनुसार दिया गया सभी वर्गों का आरक्षण संसद में कानून पास करके संविधान की नवी अधिसूची में डाला जाए सभी साथी जिन्होंने इस महा रैली में शिरकत की भाग लिया उनमे राष्ट्रीय अनुसूचित जाति जनजाति विकास परिषद के प्रदेश अध्यक्ष प्रेम सिंह , भीम आर्मी एकता मिशन भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल कुमार आजाद, ,महासचिव जयपाल सिंह, सचिव राकेश बर्मन ,अनिल धीमान, सागर , योगेंद्र सिंह , लक्ष्मी राणा, सन्नी, मुन्शी राम, रामकुमार , चन्दन शाह ,अमित कुमार बंटी देहरादून।।
उत्तराखंड की आवाज़ न्यूज़ पोर्टल देहरादून।
