उत्तराखंड की आवाज़ न्यूज़ पोर्टल देहरादून
बेरिकेडिंग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी औऱ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा
देहरादून आज दिनांक 27 अगस्त 2024 को पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी विधानसभा डोईवाला गौरव सिंह जी के नेतृत्व में जिला अधिकारी महोदय व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय को ज्ञापन प्रेषित किया गया जिसमें मांग की गई की जोगीवाला कैलाश हॉस्पिटल के सामने और गोविंद हॉस्पिटल तक जो भी बैरिकेडिंग लगाई गई हैं वह बैरिकेडिंग हटाकर कट खोले जाएं | कट बंद होने के कारण क्षेत्र की जनता को काफी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है| क्षेत्र की जनता को कम से कम 4 से 5 किलोमीटर अधिक सफर तय करना पड़ रहा है| ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से जितेंद्र कुमार (जीतू) पूर्व उप प्रधान बद्रीपुर, नीरज भंडारी जी प्रदेश सचिव इंटक, सुशीला देवी जी पूर्व प्रधान बद्रीपुर, गणेश गणेश डंढरियाल जी नवादा, निवर्तमान पार्षद सचिन थापा जी, एस एस असवाल जी, सुनील डोभाल जी, श्री चमन लाल, जी श्री अनिल नेगी जी, श्री रोहित जी आदि लोग मौजूद रहे|
By GR jayaswal edited in chif Uttarakhand ki Aawaj
