उत्तराखंड की आवाज़ देहरादून
by ,GR ,jayaswal , editor in chief uttarakhand ki Aawaz
पुरानी पेंशन बहाल किये जाने के लिए काली पट्टी बांधकर विरोध किया कर्मचारियों ने
उत्तराखंड की आवाज़ ,देहरादून ,डोईवाला । पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन उत्तराखंड (NMOPS) के जनपद देहरादून मीडिया प्रभारी चेतन प्रसाद कोठारी ने बताया कि पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन एनएमओपीएस उत्तराखंड पुरानी पेंशन बहाली के लिए लगातार आंदोलनरत है इसी क्रम में आज 2 सितम्बर 2024 पब्लिक इंटर कॉलेज डोईवाला देहरादून के समस्त कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया श्री कोठारी ने कहा कि शिक्षक एवं कर्मचारी लंबे समय से पुरानी पेंशन की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं केंद्र सरकार ने यूपीएस का जो झुनझुना कर्मचारियों को पकड़ाया है उससे वह बिल्कुल भी संतुष्ट नहीं है सभी की एक सूत्रीय मांग ओल्ड पेंशन की बहाली है विरोध प्रदर्शन करने वालों में शिक्षक आलोक जोशी, अवधेश सेमवाल, पूजा जोशी, रत्नेश कुमार ओमप्रकाश काला, अश्वनी कुमार आदि शामिल थे।
Uttarakhand ki aawaz news portal
