उत्तराखंड की आवाज़
उत्तराखंड की आवाज़ देहरादून, अखिल भारतीय स्वतंत्रता सेनानी परिवार कल्याण महा परिषद का एक शिष्य मंडल द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ प्रहलाद प्रसाद प्रजापति जी के नेतृत्व में भारत के रक्षा मंत्री माननीय श्री राजनाथ सिंह जी से उनके निवास स्थान लखनऊ में वार्तालाप किया गया। वार्तालाप में महापरिषदके राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय डॉक्टर प्रहलाद प्रसाद प्रजापति जी के साथ राष्ट्रीय समन्वयक श्री हरिराम गुप्त जी,राष्ट्रीय कोर कमेटी के सदस्य, श्री रामकुमार स्वतंत्र जी, महा परिषद के उत्तर प्रदेश के इकाई के प्रदेश अध्यक्ष श्री मुकेश मर्चेंट जी, श्री गोपाल जी राधे राधे, महापरिषद के उत्तर प्रदेश इकाई के कोषाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक प्रत्याशी रजनीश गुप्ता ने शिष्ट मंडल में साथ दिया। महा परिषद ने माननीय श्री राजनाथ सिंह जी को पांच सूत्री मांगे समर्पित किया। जिसमें प्रमुख रूप से भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा हिंदुस्तान के सभी स्वतंत्रता सेनानी परिवारों की ऑनलाइन परिचय पत्र साक्ष्यके आधार पर जारी किया जाए तथा महा परिषद को राष्ट्रीय स्तर पर, राज्यो के स्तर पर एवं जिला स्तर पर संवैधानिक दर्जा प्रदान कर ऑटोनॉमी प्रदान किया जाए। माननीय रक्षा मंत्री द्वारा महा परिषद के शिष्य मंडल के उपस्थित सभी साथियों का सम्मान भी किया गया तथा आदरपूर्वक आश्वासन दिया गया कि जल्द हीइस संबंध में उनके द्वारा भारत के गृह मंत्री से मुलाकात कर उपरोक्त मांगों की अनुशंसा की जाएगी। इस प्रकार महापरिषदके राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में सराहनीय कार्य किया गया। विदित है की महापरिषद द्वारा पूर्व में भारत के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को पत्र द्वारा सूचित किया गया है की महा परिषद के राष्ट्रीय कोर कमेटी के सदस्यों का एक शिष्य मंडल आपसे मुलाकात करना चाहता है एवं देश के दो करोड़ स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों के संबंध में चर्चा करना चाहता है।

- इस संबंध में प्रधानमंत्री के कार्यालय से दो बार फोन आया कि आपका शिष्य मंडल संबंधित पत्र माननीय प्रधानमंत्री से संबंधित कार्यालय को भेज दिया गया है। जिस पर माननीय प्रधानमंत्री को निर्णय लेना है। महापरिषद के सभी राष्ट्रीय कोर कमेटी के सदस्यों से अनुरोध होगा कि आप सभी अपने अपनेप्रदेशों में मीडिया के माध्यम से एवंसमाचार पत्रों के माध्यम से हिंदुस्तान के दो करोड़ स्वतंत्रता सेनानी परिवारों को इस संबंध में जानकारी देने का कार्य करेंगे। और अंत में आप सभी साथियों से अनुरोध हैं कि हम सभी मिलकरमहा परिषदके मूलभूत सिद्धांतों को देश के 140 करोड़ जनता तक संदेश देने का कार्य करेंगे। धन्यवाद
कुमार पटेल
राष्ट्रीय महासचिव
अखिल भारतीय स्वतंत्रता सेनानी परिवार कल्याण महा परिषद।। - By GR jayaswal edirar इन chif उत्तराखंड की आवाज़
