उत्तराखंड की आवाज़
भीम आर्मी के लोगो ने 11 सितम्बर को दिल्ली जाने के लिए जनता से की अपील
देहरादून :वर्गीकरण और क्रिमिनल के विरोध में भीम आर्मी ने 11 सितंबर दिल्ली चलो अभियान के लिए लोगों से संपर्क किया |आज 5 सितंबर देश की पहली महिला शिक्षक सावित्रीबाई फुले को याद करते हुए भीम आर्मी ने बड़े ही धूमधाम से सावित्रीबाई फुले का जन्मदिन मनाया और लोगों से 11 सितंबर दिल्ली चलो के लिए आवाहन भी किया | भीम आर्मी के सदस्यों ने लोगों को बताया कि सरकार की यह चाल नहीं चलेगी |सुप्रीम कोर्ट को अपना फैसला वापस लेना होगा एवं वंचित वर्ग को अलग से आरक्षण की मांग की| इस मौके पर प्रदेश के भीम आर्मी अध्यक्ष अमरीश कपिल के साथ जिला अध्यक्ष कपिल कुमार सचिव अमन सिंह महानगर अध्यक्ष आजम खान विधानसभा अध्यक्ष अमित गौतम जिला उपाध्यक्ष शेखर चंदूकिया प्रदेश सचिव बंटी कुमार सूर्यवंशी मास्टर सुरेश सिंह मास्टर दिलाराम रवि बागेश्वरी देवी सावित्री देवी कृष्णा देवी बबीता एवं ताहिरा फरजाना मौजूद रहे|
By GR jayaswal editar in chif Uttarakhand ki Aawaz
