उत्तराखंड की आवाज
जय महाकाल मुख्यमंत्री के निवास नगरी में घटना का दोषी शासन प्रशासन है या महाकाल

जय महाकाल मुख्यमंत्री के निवास नगरी में घटना का दोषी शासन प्रशासन है या महाकाल
उत्तराखंड की आवाज़ देहरादून ,
उत्तराखंड की आवाज़ देहरादून , मध्यप्रदेश के उज्जैन में दिनदहाड़े एक असहाय भिक्षुक महिला के साथ हुए दुष्कर्म ने न केवल हमारे सामाजिक ताने-बाने को कमजोर किया है, बल्कि मानवता को भी शर्मसार कर दिया है। इस घटना के बारे में सुनते ही मन में गहरा आक्रोश और दुख पैदा हुआ है। यह घटना सिर्फ एक महिला पर अत्याचार नहीं है, बल्कि यह हमारे समाज में सुरक्षा के उस ढांचे पर सवाल उठाती है, जिसे बनाए रखने की जिम्मेदारी सरकार और प्रशासन की है। क्या प्रशासन इतना असंवेदनशील हो गया हैं कि फुटपाथ पर रहने वाली एक महिला तक सुरक्षित नहीं है? यह घटना न केवल प्रशासन की विफलता है, बल्कि शासन के ढांचे में गहरी खामियों को उजागर करती है। सरकार से मेरा यह निवेदन है कि वह अपनी प्राथमिकताओं पर पुनर्विचार करे। इस भयावह घटना पर मैं सरकार से अपील करता हूं कि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए, ताकि यह घटना दूसरों के लिए सबक बने। सरकार को इस तरह की घटनाओं पर तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए और सुनिश्चित करना चाहिए कि ऐसी शर्मनाक घटनाएं फिर कभी न हों।
