उत्तराखंड की आवाज़
3 महीने से पेंशन नहीं मिलने एवं अन्नपूर्णा फ्रूट पैकेज योजना बंद किए जाने से राजस्थान के वृद्ध महिला पुरुषों में छाई मायूसी निराशा!
उत्तराखंड की आवाज देहरादून न्यूज़ पोर्टल
राष्ट्रीय अनुसूचित जाति जनजाति विकास परिषद के राजस्थान के प्रदेश प्रवक्ता ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र
देहरादून ,राजस्थान, राष्ट्रीय अनुसूचित जाति जनजाति विकास परिषद नई दिल्ली के प्रदेश प्रवक्ता उपाध्यक्ष बिहारी लाल सोलंकी ने भजनलाल शर्मा मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार को पत्र लिखकर एवं मेल कर कि राजस्थान सरकार द्वारा खाद्यान्न योजना के तहत अन्नपूर्णा फूड पैकेज योजना बंद कर दिए जाने एवं तीन माह से वृद्धावस्था महिला पुरुष विकलांग विधवा तलाकशुदा असहाय बेरोजगारों को उनके बैंक खाते में पेंशन नहीं आने से वृद्ध महिला पुरुष विकलांग बैंकों के चक्कर लगा निराश मायूस हो रहे हैं !
अतः श्रीमान पेंशनधारियों के खाते में पेंशन भिजवाने एवं खाद्यान्न अन्नपूर्णा फ्रूट पैकेज योजना पुनः शुरू करवा कर राहत प्रदान करने की मांग की !
सेवामें,
श्रीमान मुख्यमंत्री महोदय,
राजस्थान सरकार ,
जयपुर( राजस्थान)
विषय:- वृद्धावस्था, विधवा ,विकलांग ,असहाय ,
तलाकशुदा , एवं बेरोजगार पेंशन, 3 महीने की बैंक खातो में भिजवाने एवं अन्नपूर्णा फूड पैकेट शुरू करने के संबंध में !!
मान्यवर महोदय जी,
उपरोक्त विषय में निवेदन है कि विगत 3 माह से वृद्धावस्था, विधवा ,तलाकशुदा महिला, विकलांग ,असहाय ,बेरोजगार, महिला पुरुषों के बैंक खातों में पेंशन नहीं आ रही है, जिससे सभी को आर्थिक समस्या परेशानी हो रही है, इनमें से 50% ऐसी महिला पुरुष है जो की पेंशन पर निर्भर है!
अन्नपूर्णा फ्रूट पैकेज दाल शक्कर चाय की पत्ती तेल मिर्च मसाला आपने पहले से ही बंद कर दिया है और अब 3 महीने से पेंशन नहीं आ रही है जिससे सभी पेंशन धारीयो को वृद्धावस्था की उम्र में बहुत परेशानी हो रही है! बेचारे वृद्ध महिला पुरुष विकलांग बैंकों के चक्कर लगा निराश मायूस हो रहे हैं!
अतः श्रीमान से उपरोक्त विषय में निवेदन है कि सभी पेंशनधारियों के बैंक खाते में 3 माह की पेंशन भिजवाने के आदेश प्रदान करावे एवं अन्नपूर्णा फ्रूड पैकेज व्यवस्था की शुरू करवाने की कृपा कर सभी को राहत प्रदान करावे! निराशा मायूसी दूर करें!
(आदर सहित)
बिहारी लाल सोलंकी (पूर्व पार्षद
प्रदेश प्रवक्ता उपाध्यक्ष
राष्ट्रीय अनुसूचित जाति जनजाति विकास परिषद
उत्तराखंड की आवाज़ देहरादून
