उत्तराखंड की आवाज़
मौसम विभाग ने शनिवार को नैनीताल, चंपावत और यूएसनगर में येलो अलर्ट जारी किया है।
उत्तराखंड की आवाज़ देहरादून , उत्तराखंड मौसम विभाग ने शनिवार को नैनीताल, चंपावत और यूएसनगर में येलो अलर्ट जारी किया है। शेष जिलों में हल्की बारिश के आसार हैं। सतर्कता के चलते नैनीताल और चम्पावत जिलों में शुक्रवार को स्कूल बंद रखने का निर्णय लिया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक, दो दिन से जारी बारिश के बाद शनिवार से कई जिलों को राहत मिल जाएगी। हालांकि, बारिश के एक-दो दौर जारी रहेंगे। लगातार बारिश से प्रदेशभर में दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।
By GR jayaswal उत्तराखंड की आवाज़ देहरादून
