उत्तराखंड की आवाज़
भापजा के साशनकाल में बेटियाँ अपने आप को सुरक्षित
महसूस नहीं कर पा रही हैं
उत्तराखंड की आवाज़ देहरादून, आज दिनांक 15 सितम्बर 2024 को राष्ट्रीय अनुसूचित जाति जनजाति विकास परिषद एक ( सामाजिक संगठन ) के राष्ट्रीय सचिव एवं आदर्श श्रमजीवी पत्रकार संघ उत्तराखंड के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष गीताराम जायसवाल ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि उत्तराखंड में नही बल्कि पूरे देश में महिला यौन उत्पीड़न कम होने का नाम ले रहा है ये बहुत ही शर्म की बात है कि सरकार ऐसे लोगों पर अंकुश लगाने में नाकाम साबित हो रही हैं जायसवाल ने कहा कि उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में न जाने कितने केस दर्ज हो चुके हैं जो महिलाओं के यौन शोषण से सम्बंधित हैं अभी कुछ ही दिन पहले एक बच्चे के दरिंदगी का मामला सामने आया था और कल एक ताजा उदाहरण जाखन के नामी गिरामी स्कूल स्कॉलर होम में एक 10 वी क्लास की छात्रा के साथ 12 वी क्लास के छात्र ने जबरन करने करने का प्रयास किया था उसके बाद उसके विरुद्ध पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है सरकार बहन बेटियों की रक्षा करने में नाकाम साबित क्यो हो रही है नेताप्रतिपक्ष माननीय यशपाल आर्य जी ने कई बार महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों के बारे मे विधानसभा सत्र में यह बात उठाई और मीडिया में कई बार बोल चुके हैं लेकिन धामी सरकार इन लोगो के साथ सख्ती से पेश नहींआ रही है जायसवाल ने कहा कि अगर कोई व्यक्ति किसी महिला व नाबालिग लड़कियों के साथ छेड़खानी करता हुआ पकड़ा जाता है तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाना चाहिए और उस व्यक्ति को जमानत नही मिलनी चाहिए देश में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान चलाने वाले लोग आज चुपचाप बैठे हैं कही भी दिखाई नहीं दे रहे हैं जो बहन बेटियों की रक्षा करने के लिए आगे चलकर आए
भापजा के साशनकाल में बेटियाँ अपने आप को सुरक्षित। महसूस नहीं कर पा रही हैं
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में कल नामी गिरामी स्कूल में यह शर्मनाक करतूत देखते हुए राजधानी देहरादून को एक बार फिर शर्मसार होना पड़ा
BY, GR, jayaswal, मुख्य संपादक, उत्तराखंड की आवाज़ ,कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष आदर्श श्रमजीवी पत्रकार संघ उत्तराखंड
