उत्तराखंड की आवाज़
देश और प्रदेश में आज भी लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहेदेश जाने वाला पत्रकारो पर हो रहे हमले की आजाद प्रेस मीडिया ने घोर निन्दा की हैं
पत्रकार सलमान अली

उत्तराखंड की आवाज़ देहरादून ,मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के सारंगपुर के पत्रकार सलमान अली के साथ हुई तीन बदमाशों द्वारा सरेआम गोलीबारी की घटना से मन बड़ा दुखी है, बड़ी ही दुखद एवं निंदनीय घटना है बाइक सवार तीन बदमाशों द्वारा सरेआम गोलीबारी की और पिस्तौल लहराते हुए फरार हो गए ,सलमान अली के साथ पहले भी कई घटनाएं घटित हो चुकी है । उक्त घटित घटना की आजाद प्रेस मीडिया एसोसिएशन निंदा करता है तथा शासन प्रशासन से मांग करता हूं की घटना की उच्च स्तरीय जांच कराकर आरोपियों को गिरफ्तार कर उनका विचरण विशेष न्यायालय में किया जावे तथा शीघ्र ही दंडित हो , तथा परिवार के आश्रित सदस्य को शासकीय नौकरी दी जाएं और जो भी लोग इसमें संलिप्त हैं उन पर भी ठोस कार्यवाही होना चाहिए। तथा परिजनों को तत्काल सहायता राशि प्रदान की जाये। इस देश और प्रदेश में आज भी लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहे जाने वाला पत्रकार खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर पा रहा है घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। पत्रकार सुरक्षा कानून की काफी लंबे समय से मांग पत्रकार साथी करते आ रहे हैं लेकिन अभी तक इसे लागू नहीं किया गया है सरकार को आवश्यकता है जल्द से जल्द लागू किया जाए ।
By GR jayaswal मुख्य सम्पादक
उत्तराखंड की आवाज़ देहरादून
