उत्तराखंड की आवाज़
महिलाओं पर बढ़ते हुए अपराध का लेकर महिला कांग्रेस ने किया मुख्यमंत्री आवास कूच




देहरादून आज दिनांक20 सितम्बर2024 को महिला कांग्रेस ने मुख्यमंत्री आवास कूच किया ,देश व प्रदेश में महिलाओं व लड़कियों के साथ हो रहे बलात्कार जैसी घिनौनी घटनाओं के विरोध में आज देहरादून में उत्तराखंड महिला कांग्रेस की अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में ,कांग्रेस भवन हजारो महिलाएं एकत्रित होकर राजपुर रोड से होते हुए मुख्यमंत्री आवास किया नेताप्रतिपक्ष माननीय यशपाल आर्य जी ने कहा कि भाजपा के शासनकाल में महिलाओं के साथ बालात्कार जैसी घटनाएं रुकने का नाम नही ले रही है आर्य जी ने अंकिता भण्डारी के कातिल का नाम उजागर करने की बात कही की सरकार उस VIP का नाम क्यों नहीं उजागर रही हैं जिसने अंकिता भण्डारी की हत्या कर सभी साक्ष्य मिटाने का काम किया है उत्तराखंड प्रदेश में आए दिन बेटियों का शोषण किया जा रहा है नाबालिग लड़कियों के साथ बलात्कार की घटनाएं सामने आ रही है लेकिन सरकार सभी पहलुओं पर अपनी चुप्पी साधे हुए हैं रैली में मुख्य रूप से नेताप्रतिपक्ष माननीय यशपाल आर्य जी पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, हरक सिंह रावत, गणेश गोदियाल, रणजीत रावत, उपनेता,प्रतिपक्ष ,भुवन चन्द कापड़ी, सूर्यकांत धस्माना, प्रदेश सचिव गीताराम जायसवाल, मुन्नी देवी, आशा मनोरमा शर्मा, आदि हजारो महिलाएं उपस्थित रही
उत्तराखंड की आवाज़ देहरादून
