उत्तराखंड की आवाज़
सतगुरु स्वामी समन्दास महाराज जी का जन्मदिन एवं तीसरा अधिवेशन केक काटकर धूमधाम के साथ मनाया गया।

कल 22 सितम्बर 2024 को अखिल भारतीय सन्त शिरोमणि सतगुरू रविदास मिशन रजि0 गददी उण सुक्कड़ताल धाम के तत्वावधान में सतगुरू स्वामी समन्दास महाराज जी का जन्मोत्सव बहुत ही धूमधाम से मनाया गया है जिसमे दूर दूर से कई राज्यों के लोगो ने पहुँच कर गुरु जी से आशीर्वाद प्राप्त किया और प्रसाद ग्रहण किया डॉ गुरु सतपाल दास महाराज जी ने अपने विचारों में सभी एक साथ रहने व सत्संग से जुड़कर चलने में भलाई बताई जिस प्रकार से एक धागे में संजोए सैकड़ो मोतियों को एक साथ देखकर उनकी कीमत बढ़ जाती है उसी प्रकार से इंसानों को भी अपने गुरु की श्रंखला में जुड़कर चलना चाहिए इसके साथ ही डॉ सतपाल दास महाराज जी को पगड़ी ,पट्टा पहनाकर अनेको सन्तों स्वागत किया और सभी महात्माओं एक जुट होकर गुरु जी को हमेशा के भगवा रंग का चोला पहनाया गया



सत्संग समागम जगतगुरु रविदास आश्रम सिकन्दर पुर भेसवाल भगवानपुर जिला हरिद्वार में मनाया गया है
दिल्ली से आए मुख्य अतिथि भाजपा के वरिष्ठ नेता सत्यनारायण जटिया जी , भाजपा के अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय महासचिव चीना रामु जी , भाजपा के वरिष्ठ नेता भाई सुबोध कुमार राकेश जी व देहरादून से राष्ट्रीय अनुसूचित जाति जनजाति विकास परिषद के राष्ट्रीय सचिव गीताराम जायसवाल ,जयपाल सिंह व बाहर से आए महात्माओं ने अपने विचार व्यक्त किए और समागम में हजारो लोगो ने पहुँच कर समागम सुबह10 बजे से शाम 5 बजे तक चला। कार्यकम का सचांलन मेहर सिंह व हिमांशु गौतम ने किया


By GR jayaswal मुख्य सम्पादक , उत्तराखंड की आवाज़
समाचार एवं विज्ञापन भेजने के लिए संपर्क करें
