हरिद्वार भगवानपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 24 घंटे के अन्दर चोर किया गिरफ्तार
उत्तराखंड की आवाज़
हरिद्वार भगवानपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 24 घंटे के अन्दर चोर किया गिरफ्तार

उत्तराखंड की आवाज़ देहरादून ,थाना भगवानपुर द्वारा खुद के घर से नगदी व ज्वैलरी चोरी होने के संबंध में थाना भगवानपुर पर मु0अ0स0 754/24 धारा 305 बीएनएस पंजीकृत कराया गया था।
घटना के अनावरण हेतु गठित पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को चैक करते हुए गहन सुरागरसी पतारसी कर 24 घंटे के भीतर ही आरोपी को चोरी के सामान 01 चैन मय पैंडल, 01 जोडी पाजेब, 04 जोडी बिछुए, 05 सिक्के, 01 चकोर सफेद धातु व ₹1 लाख नगदी के साथ दबोचा गया।
हरिद्वार भगवानपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 24 घंटे के अन्दर चोर किया गिरफ्तार
*बरामदगी का विवरणः*-
1- एक लाख रुपये नगद
2- 01 चैन मय पैंडल
3- 01 जोडी पाजेब
4- 04 जोडी बिचुएं
5- 05 सिक्के
6- 01 चकोर सफेद धातु का बिल्ला
*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त*
अरविन्द उर्फ झोक्का पुत्र नाथीराम निवासी ग्राम रुहालकी दयालपुर थाना भगवानपुर उम्र 24 वर्ष
उत्तराखंड की आवाज़ देहरादून
