उत्तराखंड की आवाज
जिला कारागार रोशनाबाद हरिद्वार से 2 कैदी हुए फरार प्रशासन और पुलिस में मच गया हड़कंप
उत्तराखंड की आवाज देहरादून हरिद्वार। रामलीला और निर्माण कार्य का फायदा उठाकर जिला कारागार रोशनाबाद से शुक्रवार की देर रात दो कैदी फरार हो गए, जिससे जेल प्रशासन और पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस दोनों कैदियों की तलाश में जुटी है। कैदियों के फरार होने से जेल प्रशासन पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
जिला कारागार रोशनाबाद से तो कैदी फरार प्रशासन और पुलिस में मैं मच गया हड़कंप
जानकारी के मुताबिक, कैदी पंकज निवासी रुड़की और राजकुमार निवासी गोंडा उत्तर प्रदेश रोशनाबाद जेल में बंद थे। पंकज हत्या के मामले में आजीवन कारावास काट रहा था तो राजकुमार अपहरण के मामले में विचाराधीन कैदी है। बताया जा रहा है की रामलीला जेल में चल रही थी। साथ ही कुछ निर्माण भी कराया अंदर चल रहा है। जिसको लेकर एक सीढी लगी हुई थी।
इसी बीच मौके का फायदा उठाकर दोनों कैदी फरार हो गए। ऐसे में जेल प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो थे है। फिलहाल जेल प्रशासन से सम्पर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन नहीं हो सका। उधर पुलिस अधिकारियों का कहना कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।
उत्तराखंड की आवाज देहरादून
