देहरादून, आज कांग्रेस भवन में नगर निगम चुनाव को देखते हुए पार्षद पद के लिए दावेदारी पेश करने वाले नेताओं की लगी भीड़ कल से कांग्रेस भवन में सेकड़ो नेताओं ने अपने आवेदन पत्र जमा किए जिसमे के महिला नेताओं ने भी अपने अपने क्षेत्र से आवेदन पत्र जमा कर दावेदारी पेश की जिसमे कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष जसविंदर सिंह गोगी ने सभी दावेदारी करने वाले नेताओं को अपनी ओर से शुभकामनाएं दी 5 मई को भी 100 से ज्यादा लोगो ने आवेदन पत्र जमा किए थे और आज भी लगभग उतने ही आवेदन पत्र जमा किए गए हैं लोगो मे चुनाव लड़ने की होड़ लगी हुई है जो कभी कांग्रेस भवन में नही दिखते थे तो आज वो लोग भी अपनी दावेदारी पेश करने के लिए आगे बढ़ चढ़कर हिस्सा बन रहे हैं कुछ लोग अभी भी अपनी दावेदारी पेश करने की बात कर रहे हैं जब हमने कुछ लोगो से बात की तो पता चला वो बीस साल से अपने क्षेत्र में मेहनत कर रहे हैं लेकिन कभी पार्टी ने उनको टिकट नहीं दिया इस बार फिर से वह अपनी किस्मत आजमा रहे हैं
