उत्तराखंड की आवाज
होटल संचालकों को एसपी सिटी की चेतावनी , होटल पर काम करने वाले कर्मचारियों की करें पूरी पहचान



वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह के निर्देशन आज देहरादून के भीड़भाड़ वाले इलाके मेंहूंवाला में पुलिस काचेकिंग अभियान।
उत्तराखंड की आवाज़ देहरादून, शहर के सभी होटल संचालकों की आयोजन किया गया और उनको हिदायत दी गई है कि कोई भी होटल पर काम करने वाले लेबरों का बगैर सत्यापन के रखने पर होगी सख्त कार्रवाई आए उसकी आईडी देखें। हरियाणा व पंजाब के अपराधियों को होटलों में नहीं ठहराएं। यदि किसी रुकने वाले पर संदेह हो तो तत्काल पुलिस को सूचित करें।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बैठक के दौरान होटल संचालकों को कहा कि वे बाहर से आकर ठहरने वाले व्यक्ति का पहचान कार्ड देखें, उसके चेहरे से मिलान अवश्य करें। मोबाइल नंबर का भी कॉल करने के बाद सत्यापन जरुर करें। उन्होंने कहा कि स्पा सेंटर व मसाज पार्लरों पर सख्ती बरती जा रही है। इसलिए यह कार्य लोग होटलों में करना शुरू नहीं कर दें। इसका विशेष ध्यान रखा जाए। सख्ती के बाद कहीं होटल स्पा का अड्डा नहीं बन जाए। मुजफ्फरनगर, मुरादाबाद, बिजनौर हरियाणा व पंजाब से आने वाले अपराधियों व संदिग्धों को लेकर विशेष सावधनी बरतें। संदेह होने पर उसकी सूचना पुलिस को तत्काल दें। होटलों में दो-तीन घंटे के लिए कमरा लेने वालों पर भी विशेष नजर रखें। यदि किसी के साथ महिला या युवती है तो दोनों के पहचान पत्र, मोबाइल नंबर, पूरा पता और पूरी तरह सत्यापन होने के बाद ही ठहराएं। यदि होटलों में कोई गड़बड़ी होती है तो होटल मालिक को आरोपी बनाया जाएगा और उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।इस मौके पर एसपी सिटी प्रमोद कुमार सीओ सदर अनिल जोशी इंस्पेक्टर पटेल नगर सी मनमोहन सिंह नेगी आईएसबीटी चौकी इंचार्ज अधि मौजूद रहे
उत्तराखंड की आवाज़ देहरादून

