ISBT, देहरादून स्थित पटाखा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दमकल विभाग ने काफी मश्क्कत के बाद आग पर पाया काबू
एंकर- देहरादून में आईएसबीटी के पास एक पटाखा फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। आग लगने के कारण इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलने पर दमकल विभाग मौके पर पहुंचा। फायर कर्मी और स्थानीय पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है। आपको बता दें कि मामला देहरादून के क्लेमनटाउन थाना क्षेत्र के ISBT का है। वहीं गनीमत रही कि समय से आग पर काबू पा लिया गया। वरना कोई बड़ा हादसा हो सकता था। पटाखा फैक्ट्री में आग लगने के कारणों के बारे में अभी तक पता नहीं लग सका है।
By GR jayaswal
Uttarakhand ki Aawaz
