उत्तराखंड की आवाज देहरादून, कर्णप्रयाग। गैरसैंण क्षेत्र की दो किशोरियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया है।
मिली जानकारी के अनुसार शनिवार रात्रि को गैरसैंण से 2 किशोरियों को कर्णप्रयाग उप जिला अस्पताल लाया गया। इनमें एक किशोरी की पहले की मौत हो चुकी थी जबकि दूसरी की मौत उपचार के दौरान हुई।चिकित्सकों के अनुसार किशोरी को हायर सेंटर रेफर किया गया लेकिन परिजनों ने कर्णप्रयाग में ही उपचार कराने की बात कही। इसके चलते किशोरी की मौत हो गई।
अस्पताल के सीएमएस डा. बीपी पुरोहित ने बताया कि किशोरियों की मौत प्रथम दृष्टया किसी जहरीले पदार्थ के सेवन से होना लग रहा है।कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि मामले में पीएम और अन्य कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। इस घटना से मृतक किशोरियों के घरों में कोहराम मच गया है।
उत्तराखंड की आवाज देहरादून आप हम अपने सुझाव भेजें समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें खबर को लाइक और शेयर करें