उत्तराखंड की आवाज , देहरादून स्थित राजपुर रोड कांग्रेस भवन में आज भी दावेदारी पेश करने वाले लोगों का तांता लगा रहा जबकि आज किसी भी दावेदार से कोई भी आवेदन पत्र नही लिया गया है आज कई दावेदार वहाँ पर अपना आवेदन पत्र लेकर घूमते रहे उनमे कुछ महिलाएं भी शामिल हैं और कई लोग अपना आवेदन पत्र जमा करने के चक्कर में वहाँ पर मौजूद कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष जसविंदर सिंह गोगी के पास ही बैठे रहे लेकिन महानगर अध्यक्ष जसविंदर सिंह गोगी ने आवेदन पत्र लेने से मना कर दिया महानगर अध्यक्ष ने बताया कि वे अब सभी पार्षद पद के दावेदारों से आवेदन पत्र रविवार को11 बजे से लेकर शाम के 5 बजे तक लेगे उसके बाद कोई भी आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किया जाएगा महानगर अध्यक्ष ने बताया कि कल तक280 लोगो से आवेदन पत्र लिए गए हैं
