उत्तराखंड की आवाज
बीरोंखाल में एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त वाहन दुर्घटना में तीन व्यक्तियों की मौत और चार बच्चे घायल
उत्तराखंड की आवाज देहरादून कोटद्वार/बीरोंखाल। ठाकुलसरी बंदरकोट बीरोंखाल में एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त गया। वाहन दुर्घटना में जहां तीन व्यक्तियों की मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि वाहन से चार स्कूली बच्चों द्वारा लिफ्ट ली गयी थी, जिनमें तीन बच्चों को मामूली चोटें आयी है तथा एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद रामनगर रेफर कर दिया गया है।
घटना में चालक आनन्द सिंह उम्र 60 वर्ष पुत्र शेर सिंह निवासी क्वीन धुमाकोट, मोहन सिंह उम्र 65 वर्ष पुत्र कोतवाल सिंह निवासी किंगोडीखाल धुमाकोट, अजरुनंिसंह उम्र 60 वर्ष पुत्र गुमान सिंह निवासी बंदरकोट तहसील बीरोंखाल की मौत हो गयी।
जबकि सानू उम्र 16 वर्ष पुत्र सुरेन्द्र सिंह निवासी ठकुलसारी बीरोखाल, अनुराग उम्र 14 वर्ष पुत्र रनवीर सिंह निवासी ठकुलसारी बीरोखाल, आदित्य उम्र 14 वर्ष पुत्र रनवीर सिंह ठकुरसरी बीरोखाल घायल हो गये। गंभीर रूप से घायल आयुष उम्र 11 वर्ष पुत्र चंद्र सिंह निवासी ठकुलसारी बीरोंखाल को रामनगर रेफर कर दिया गया
उत्तराखंड की आवाज देहरादून आप हमें अपने सुझाव भी भेज सकते हैं समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें खबर को लाइक और शेयर जरूर करें
