उत्तराखंड की आवाज
हल्द्वानी राजमार्ग पर दो कारों की जबरदस्त हुई टक्कर में मां बेटे की दर्दनाक मौत जबकि हादसे में तीन लोग बुरी तरह जख्मी हो गए
उत्तराखंड की आवाज देहरादून रामनगर/ हल्द्वानी। शुक्रवार सुबह रामनगर- हल्द्वानी राजमार्ग पर दो कारों की आमने सामने हुई भीषण टक्कर में एक कार में सवार मां बेटे की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि दूसरी कार के सवार हादसे में बुरी तरह जख्मी हो गए।
जानकारी के मुताबिक बैलपड़ाव निवासी कमलेश सिंह (40) अपनी पत्नी भावना तथा मां भावना सिंह (60) के साथ शुक्रवार सुबह अल्टो कार से हल्द्वानी की ओर जा रहे थे। इसी बीच अचानक अमलतास विला कालाढूंगी रोड के पास उनकी अल्टो कार से विपरीत दिशा से आ रही फक्सवैगन कार से जोरदार भिडंत हो गई।
हादसा इतना जबरदस्त था कि अल्टो कार में सवार कमलेश तथा उनकी मां की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। दुर्घटना में फॉक्सवैगन कार में सवार महिला और पुरुष भी गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों ने हादसे की जानकारी पुलिस को दी तो हादसे के तीनों घायलों को उपचार के लिए तत्काल सुशीला तिवारी चिकित्सालय ले जाया गया। जहां कमलेश सिंह की पत्नी भावना की स्थिति गंभीर बनी हुई है। दुर्घटना में दोनों कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गईं।
मौके पर पहुंची पुलिस ने हादसे के मृतकों के शवों का पंचायतनामा भरकर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टया दुर्घटना तेज गति और लापरवाही के चलते हुई है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
मुख्य संपादक GR जायसवाल, उत्तराखंड की आवाज
उत्तराखंड के आवाज़ देहरादून समाचार विज्ञापन के लिए संपर्क करें आप हमें अपने सुझाव भी भेज सकते हैं खबर को लाइक और शेयर करे
