नवजात शिशु का शव पॉलीबैग में बंधा हुआ नदी में मिला
उत्तराखंड की आवाज़
नवजात शिशु का शव पॉलीबैग में बंधा हुआ नदी में मिला
उत्तराखंड की आवाज देहरादून सेलाकुई। सेलाकुई पुलिस ने जमनपुर नदी से एक नवजात को बरामद किया। नवजात को पलीबैग में बांधकर नदी में फेंका गया था। पुलिस उसे निजी वाहन से अस्पताल ले गई। जहां डक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर किया हैसेलाकुई थानाध्यक्ष शैंकी कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली की जमनपुर नदी में एक नवजात पड़ा हुआ है। सूचना पर थाना से उप निरीक्षक अनित कुमार मय फोर्स के मौके पहुंच। वहां एक पोली बैग में नवजात शिशु पड़ा हुआ था। जिसको तत्काल निजी वाहन से सरकारी चिकित्सालय सहसपुर भिजवाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने नवजात शिशु को मृत्यु घोषित कर दिया।
नवजात शिशु के शव को विकासनगर मोर्चरी में पोस्टमार्टम के बाद दफना दिया गया। बताया कि नवजात लड़की थी। पैदा होते ही उसे नदी में फेंक दिया गया था। बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।