उत्तराखंड की आवाज
नैनीताल की मुक्केबाज दीपावली ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में आकर मुख्यमंत्री पुष्कर धामी से भेंट की
- उत्तराखंड की आवाज देहरादून 3 नवंबर 2024

नैनीताल की मुक्केबाज दीपावली ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में आकर मुख्यमंत्री पुष्कर धामी से भेंट की
उत्तराखंड की आवाज देहरादून,मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में युवा मुक्केबाज दीपाली थापा ने भेंट की नैनीताल की दीपाली ने दुबई के अबू धाबी में सितम्बर में आयोजित एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप जीती। उन्होंने 33 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। मुख्यमंत्री ने दीपाली को उनकी इस उपलब्धि के लिए बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
इस अवसर पर दीपाली के पिता श्री रणजीत सिंह थापा, खेल निदेशक श्री प्रशांत आर्य एवं सहायक निदेशक खेल श्री संजीव पौरी मौजूद थे।
उत्तराखंड की आवाज देहरादून समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें आप हमें अपने सुझाव भी भेज सकते हैं खबर को लाइक और शेयर करें
GR jayaswal मुख्य संपादक उत्तराखंड की आवाज
