उत्तराखंड की आवाज
हरिद्वार के ग्राम जगजीतपुर में भूमाफिया एवं पुलिस प्रशासन एवं तहसील कर्मचारियों के द्वारा किए गए उत्पीड़न के विरोध में अनुसूचित जाति समाज की महिलाओं ने धरना दिया

उत्तराखंड की आवाज देहरादून 23 अक्टूबर 2024 से धरने पर बैठी अनुसूचित जाति की पीड़ित महिलाओं एवं प्रशासन की संवेदनहीनता से आहात पूर्व जज साहब माननीय कांता प्रसाद जी कल 9 नवंबर 2024 को जगजीतपुर धरने पर पहुंच रहे हैं।
उत्तराखंड के जिला हरिद्वार के ग्राम जगजीतपुर में भू माफिया एवं पुलिस एवं तहसील प्रशासन के कर्मचारियों के द्वारा किए गए उत्पीड़न के खिलाफ अनुसूचित जाति की पीड़ित महिलाएं कुमारी प्रमिला, विद्या देवी ,कलावती,सुखबीरी 17 वे दिन गांव के अंबेडकर भवन में धरने पर बैठी है। पीड़ित महिलाओं के समर्थन में बहुजन क्रांति मोर्चा के प्रदेश संयोजक भंवर सिंह, जिला सहसंयोजक महिपाल सिंह एवं पूर्व ग्राम प्रधान एवं भारत मुक्ति मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष श्याम सुंदर आदित्य , संजीव बाबा आदि धरने पर बैठे।
भंवर सिंह (प्रदेश संयोजक )
बहुजन क्रांति मोर्चा उत्तराखंड
उत्तराखंड की आवाज देहरादून आप हमें अपने सुझाव भी भेज सकते हैं समाचार विज्ञापन के लिए संपर्क करें खबर को लाइक और शेयर करें
