उत्तराखंड की आवाज
वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा जिसमे बाप -बेटी की दर्दनाक मौत हो गई
उत्तराखंड की आवाज देहरादून चमोली। सुतोल मोटर मार्ग पर हुई वाहन दुर्घटना में पिता-पुत्री की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सितोल गांव से बुलेरो वाहन (यूके 11 टीए 1293) वाहन चालक समेत चार सवारियों को लेकर नंदानगर बाजार की ओर आ रहा था कि पेरी गांव के पास वाहन के स्ट्रेरिंग लॉक होने के कारण वाहन सड़क से अनियंत्रित होकर वाहन गहरी खाई में जा गिरा। सूचना मिलते ही पुलिस व स्थानीय लोग रस्क्यू ऑपरेशन में जुट गए।
वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने से सुतोल गांव निवासी भरत सिंह (40) की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उनकी बेटी सपना बुरी तरह घायल हो गई थी। घायल सपना को अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।
वाहन में सवार गंभीर रूप से घायल सुतोल गांव निवासी प्रताप सिंह को एयरलिफ्ट कर हायर सेंटर भेज दिया गया है, जबकि वाहन चालक गोविंद सिंह को हल्की चोटें आई है। वाहन दुर्घटना में पिता-बेटी की मौत से सुतोल गांव में कोहराम मच गया है। पिता एवं बेटी के शव को पोस्टमार्टम के लिए नंदानगर भेज दिया गया है।
मुख्य संपादक GR जायसवाल
उत्तराखंड की आवाज देहरादून 15 नवंबर 2024 आप हमें अपनी सुझाव भी भेज सकते हैं खबर को लाइक और शेयर करें समाचार विज्ञापन के लिए संपर्क करें
