उत्तराखंड की आवाज
1997 में ग्राम पंचायत द्वारा आवंटित पट्टों पर भू माफिया का कब्जा कराकर अनुसूचित जाति की महिलाओं का घोर उत्पीड़न कर रही है सरकार भंवर सिंह प्रदेश संयोजक बहुजन क्रांति मोर्चा उत्तराखंड।


उत्तराखंड की आवाज देहरादून ( हरिद्वार 15 नवंबर 2024) आदिवासियों के 23 लाख से अधिक लोगों को भूमि का हक देने का ढोल पीटने वाली केंद्र सरकार, उत्तराखंड के जिला हरिद्वार के ग्राम जगजीतपुर में भू- माफिया से सांठगांठ कर पुलिस एवं हरिद्वार तहसील प्रशासन के कर्मचारियों ने वर्ष 1997 में ग्राम पंचायत द्वारा आवंटित पट्टों पर भू माफिया का कब्जा कराकर अनुसूचित जाति की महिलाओं का घोर उत्पीड़न कर रही है सरकार के कर्मचारियों द्वारा किए गए उत्पीड़न के खिलाफ उत्तराखंड के जिला हरिद्वार के ग्राम जगजीतपुर के अंबेडकर भवन में 23 अक्टूबर 2024 से अनुसूचित जाति की पीड़ित महिलाएं कुमारी प्रमिला, विद्या देवी ,कलावती,सुखबीरी , सुलोचना देवी, सीतो देवी आदि 24 वे दिन धरने पर बैठी है। सामाजिक संगठनों के लोग तो धरने पर बैठी अनुसूचित जाति की पीड़ित महिलाओं से मुलाकात करने पहुंच रहे हैं परंतु अनुसूचित जाति की वोट के ठेकेदार किसी भी पार्टी का छोटा या बड़ा कोई भी नेता धरने पर बैठी अनुसूचित जाति की पीड़ित महिलाओं की शुद्ध लेने के लिए अभी तक नहीं आया। सभी पार्टियों के छोटे बड़े नेताओं के खिलाफ दलितों में भारी आक्रोश है।

आज धरने पर महिलाओं के समर्थन में इंजीनियर ललित कुमार (संविधान प्रबोधक) हरिद्वार , देवराज, डॉ अशोक कुमार रुड़की, डॉक्टर मुकेश कुमार,जन अधिकार संगठन के जिला उपाध्यक्ष ओमपाल सिंह, , हरिद्वार महानगर के सहसचिव रामविलास पासवान, ,संजीव बाबा,भवर सिंह, पूर्व ग्राम प्रधान श्याम सुंदर, आदित्य ,जयपाल सिंह ,मुकेश कुमार, रोशन देवी, रमेश चन्द ,ममता, सुबलेश देवी, सुलोचना, प्रीति,मूर्ति देवी, अमरकली, परशुराम बौद्ध, सुरेश,सरिता, दीक्षा, करण पाल, सकटूराम आदि उपस्थित रहे।
भंवर सिंह प्रदेश संयोजक बहुजन क्रांति मोर्चा उत्तराखंड।
उत्तराखंड की आवाज देहरादून आप हमें अपने सुझाव भी भेज सकते हैं समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें खबर को लाइक और शेयर करें
मुख्य संपादक GR जायसवाल
