उत्तराखंड की आवाज
नियम विरुद्ध शराब की बिक्री जिला आबकारी अधिकारी पर भारी पड़ी है

उत्तराखंड की आवाज देहरादून आप हमें सुझाव भी भेज सकते हैं समाचार में विज्ञापन के लिए संपर्क करें खबर को लाइक और शेयर करें

आबकारी विभाग की जगह जिलाधिकारी देहरादून को ऐसी गतिविधियां रोकने के लिए सामने आना पड़ा है। नियम विरुद्ध शराब बिक्री के इन्हीं मामलों को लेकर अब जिला आबकारी अधिकारी कैलाश चंद्र बिंजोला को हटाने के आदेश जारी कर दिए गए हैंदेहरादून के जिलाधिकारी सविन बंसल पिछले कई हफ्तों से लगातार नियम विरुद्ध शराब बिक्री के खिलाफ मोर्चा संभाले हुए हैं। आबकारी विभाग इस मामले में संतोषजनक कार्रवाई नहीं कर पा रहा था। जिलाधिकारी को खुद औचक निरीक्षण करने पड़ रहे थे।
आबकारी आयुक्त हरिश्चंद्र सेमवाल ने इस संदर्भ में आदेश जारी करते हुए कैलाश चंद्र बिंजोला को अग्रिम आदेशों तक आबकारी आयुक्त कार्यालय में संबद्ध किया है। फिलहाल जिला आबकारी अधिकारी के तौर पर प्रभाशंकर मिश्रा को अतिरिक्त जिम्मेदारी दे दी गई है।
उत्तराखंड की आवाज देहरादून आप हमें सुझाव भी भेज सकते हैं समाचार में विज्ञापन के लिए संपर्क करें खबर को लाइक और शेयर करें