उत्तराखंड की आवाज
ऋषिकेश, नीम बीच घाट पर दोपहर नहाने के दौरान गंगा में डूबने से बिहार के एक छात्र की मौत
उत्तराखंड की आवाज देहरादून 17 नवंबर 2024
उत्तराखंड की आवाज देहरादून ऋषिकेश। नीम बीच घाट पर दोपहर नहाने के दौरान गंगा में डूबने से बिहार के एक छात्र की मौत हो गई। एसडीआरएफ ने तलाशी के दौरान नीम बीच घाट के पास ही छात्र का शव बरामद कर लिया। पंचनामा कर मुनिकीरेती थाना पुलिस नेशव को पोस्टमार्टम के लिए एम्स ऋषिकेश भेज दिया है।