उत्तराखंड कि आवाज (विशाल भारद्वाज)
उत्तराखंड से बड़ी खबर सामने आ रही है खबर के अनुसार उत्तराखंड राजभवन से निकायों में ओबीसी आरक्षण संबंधी अध्यादेश को मंजूरी दे दी है। जिसके बाद अब उत्तराखंड में निकाय चुनाव का रास्ता साफ हो गया है।

राजभवन से निकायों में ओबीसी आरक्षण संबंधी अध्यादेश को मंजूरी मिलने के बाद अब राज्य में एकल सदस्यीय समर्पित आयोग की रिपोर्ट के हिसाब से ओबीसी आरक्षण लागू होगा। संभावना है कि एक हफ़्ता के अंदर चुनाव आयोग निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी कर सकता है।
