उत्तराखंड की आवाज
श्री राजीव महर्षि को कांग्रेस से जगी देहरादून मेयर के टिकट की उम्मीद
उत्तराखंड की आवाज देहरादून 13.12.2024

श्री राजीव महर्षि को कांग्रेस से जगी देहरादून मेयर के टिकट की उम्मीद
साढ़े चार दशक से पूरी कर रहे पार्टी की हर प्रकार की उम्मीद
GR जायसवाल

जैसा कि सब जानते हैं कि राजीव महर्षि देहरादून में एडवर्टाइजमेंट के बिजनेस में हैं। उन्होंने इसके लिए अपनी एडवर्टाइजमेंट एजेंसी “कैटलिस्ट” की स्थापना की थी जिसका वे पूरी कामयाबी के साथ संचालन कर रहे हैं। वे देहरादून एडवर्टाइजमेंट एजेंसी एसोसिएशन के अध्यक्ष भी हैं। लेकिन यह उनकी इकलौती पहचान नहीं है। उनकी पहचान यह भी है कि वे फिलहाल उत्तराखंड कांग्रेस के मीडिया कॉर्डिनेटर हैं। जाहिर है कि उनका पद बेहद ग्लैमरस है लेकिन महत्वपूर्ण और जिम्मेदारी का भी है। इसीलिए यह उल्लेख किया जाना जरूरी है कि वे इस पद पर 2022 में आए थे और एकाएक नहीं बल्कि, धीरे-धीरे, कदम डर कदम चलते हुए, सीढ़ी डर सीढ़ी चढ़ते हुए आए हैं। जैसा कि हाई कमान के समक्ष प्रस्तुत किए गए उनके बायो डाटा में उल्लेख है कि उन्होंने कांग्रेस की सक्रिय सदस्यता 1979 में पार्टी के छात्र संगठन में ली थी। बेशक 79 का साल कांग्रेस के लिए संघर्ष का साल था, जब इंदिरा गांधी की अगुवाई में कांग्रेस देश और उत्तर प्रदेश में सत्ता में वापसी के लिए संघर्ष कर रही थी। यानि राजीव महर्षि कांग्रेस के बुरे दिनों के साथी हैं। यह बात एक दूसरे तरीके से भी साबित होती है।

संगठन में तो तरक्की करते हुए अपनी मौजूदा पोजीशन तक पहुंचे लेकिन सत्ता का हिस्सा उन्हें कभी नहीं बनाया गया। ऐसे में जब वे मेयर का टिकट मांग रहे हैं तो स्वाभाविक रूप से मांग तो अपना हक ही रहे हैं। अब यह पार्टी को तय करना है कि उनकी उम्मीद को पूरा करे ताकि कार्यकर्ताओं का पार्टी के प्रति विश्वास बढ़े। इस बीच यह बताया जाना भी जरूरी है कि राजीव महर्षि अपनी पार्टी ही नहीं बल्कि देहरादून के समूचे राजनीतिक और सामाजिक परिदृश्य के लिए एक बेहद जाना-पहचाना नाम हैं। मीडिया की हर श्रेणी में उन्हें अदब के साथ देखा जाता है। और अब जनता के बीच तो वे जा ही रहे हैं।
उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के मीडिया चेयरमैन श्री राजीव महर्षि कर रहे हैं खड़ा संघर्ष देहरादून में ममेयर सीट के लिए होंगे प्रबल दावेदार

