उत्तराखंड परिवहन विभाग के दारोगा का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है.वीडियो में दारोगा रिश्वत लेते हुए नजर आ रहा है. करीब 36 सेंकेंड के वीडियो में साफ़ दिखाई दे रहा हैं कि उत्तराखंड परिवहन विभाग हरिद्वार का एक दारोगा एक कार चालक से चार हजार रुपये की रिश्वत कि मांग कर है और कार चालक अपनी मजबूरी बताते हुए दो हजार रूपये उक्त दरोगा को दे रहा है।
वीडियो में साफ दिख रहा है कि परिवहन विभाग का दरोगा कार चालक से चार हजार रूपये बतोर रिशवत मांग रहा है और कार में बैठा कार चालक उत्तराखंड परिवहन विभाग के दारोगा से रिक्वेस्ट कर रहा है कि उसके पास ज्यादा पैसे नहीं है. कार चालक अपनी मजबूरी बताते हुए दो हजार रुपए निकलता है और दारोगा का हाथ में थमा देता है.इसके बाद दारोगा कहता है कि अपने कागजात पूरा करा लेना, ड्राइवर भी हां करके वहां से निकल जाता है.
मिली जानकारी के अनुसार ये वीडियो हरिद्वार के चंडीघाट चौक का है, वीडियो वायरल होने के बाद आरटीओ रश्मि पंथ ने तत्काल कार्रवाई करते हुए वीडियो में दिख रहे दारोगा को कार्यालय से अटैच कर दिया है. मामले की जांच भी बैठा दी है. यह वीडियो कब का है इस पर फिलहाल कुछ भी कहना मुश्किल है. जांच रिपोर्ट के बाद ही इस पर कुछ कहा जा सकता है।
