हरिद्वार: अधिवक्ता अरूण भदौरिया ने स्वामी शिवानंद महाराज एवं उनके शिष्य ब्रह्मचारी सुधानंद के खिलाफ अनर्गल बयानबाजी करने और झूठे आरोप लगाने के आरोप में भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विक्रम भुल्लर को मानहानि का नोटिस भेजा है। नोटिस में तीन दिन के भीतर जवाब न देने पर कानूनी कार्यवाही किए जाने की बात कही है।
अधिवक्ता अरूण भदौरिया के मार्फत भेजे गए नोटिस में कहा गया कि मातृ सदन के स्वामी शिवानंद महाराज के खिलाफ 15 दिसंबर को व्हाट्सएप ग्रुप पोर्टल के माध्यम से बयान दिया गया। जिसमें स्वामी शिवानंद पर गंगा में खनन के विरोध में बैठने और उनके अनशन को राजनीतिक साजिश और व्यक्तिगत लाभ बताया। साथ ही खनन विरोध को एक छलावा भी बताया। और अपने शिष्यों को आमरण अनशन पर बैठाकर प्रशासन और सरकार पर दबाव बनाने की कोशिश करना बता कर विक्रम भुल्लर ने अपना बयान वायरल किया।
साथ ही स्वामी शिवानंद का असली एजेंडा गंगा संरक्षण की आड़ में बाहरी खनन माफिया से साथ मोटी रकम वसूल करना और मोटी रकम देना व गंगा बचाने के नाम पर उनकी संस्था संगठन के द्वारा बड़े पैमाने पर चंदा इकट्ठा करना, तीर्थ यात्रियों से रकम वसूलने के बाद यह धन वास्तव में गंगा के संरक्षण पर खर्च नहीं होने के संबंध में बयान दिया गया था।
