उत्तराखंड की आवाज़
भारत के गृहमंत्री अमित शाह ने किया बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का अपमान अमित शाह को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी होगी : भीम आर्मी एकता मिशन

उत्तराखंड की आवाज़ देहरादून, भीम आर्मी एकता मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल कुमार आजाद ने अमित शाह पर आरोप लगाते हुए कहा की अमित शाह ने बाबा साहब अंबेडकर का अपमान किया है और कहा है कि क्या बार-बार अंबेडकर अंबेडकर का नाम लिया जाता है क्या भगवान है यह भीम आर्मी एकता मिशन इसको गंभीरता से लेते हुए भारत देश के गृहमंत्री अमित शाह को माफी मांगने के लिए कह रहे हैं कि अमित शाह को सार्वजनिक रूप से भारत देश की जनता से और अनुसूचित जाति समाज के लोगों से माफी मांगनी चाहिए बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जिन्होंने देश का संविधान लिखा है वह इस देश के लिए भगवान से काम नहीं है भीम आर्मी कमीशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल कुमार आजाद ने कहा कि दलित समाज के भगवान बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर यह क्योंकि बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने सभी को समानता का अधिकार देखकर सबको सम्मान किया था और सर्वप्रथम शिक्षा का अधिकार दिया चाहे महिला हो पुरुषों को सबको बराबर का अधिकार देकर एक समान किया है वोट डालने का अधिकार देकर सभी को बराबर का हक दिया है इसीलिए अमित शाह को इस साइन चिल्ड्रन हो रही है कि अब दलित समाज के लोग अंबेडकर का नाम लेकर के हमारी बराबरी कर रहे हैं और चुनाव लड़कर के संसद भवन में राजनीति कर रहे हैं राहुल कुमार आजाद का कहना है कि अमित शाह को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी होगी नहीं तो भीम आर्मी एकता मिशन अमित शाह के खिलाफ प्रदर्शन करेगी आंदोलन करेगा और अमित साहब को मजबूरन माफी मांगनी पड़ेगी अमित शाह ने केवल बाबा साहब का मन नहीं किया बल्कि भारत देश की जनता का मन किया है संविधान का अपमान किया है गृहमंत्री अमित शाह ने, कल बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के प्रति दिए गए बयान ने पूरे देश को आहत किया है। यह न केवल संविधान निर्माता का अपमान है, बल्कि उस विचारधारा पर सीधा प्रहार है, जिसने लाखों वंचितों, शोषितों और पिछड़ों को मानवता और सम्मान से जीने का अधिकार दिलाया।
अमित शाह का कहना कि “अगर इतना नाम भगवान का लिया होता तो सात जन्मों तक स्वर्ग मिल जाता,” घोर आपत्तिजनक है। यह बयान यह दर्शाता है कि बाबा साहब अंबेडकर के प्रति नफरत और असम्मान आज भी संघ की विचारधारा में मौजूद है। यह वही मानसिकता है जिसने उनके जीवनकाल में उनका विरोध किया, उनके पुतले जलाए, और आज भी संविधान बदलने की बात करती है।

बाबा साहेब भगवान से कम नहीं
भीम आर्मी एकता मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष
राहुल कुमार आजाद ने कहा
, “देश के 100 करोड़ से अधिक वंचित, उपेक्षित, उत्पीड़ित, शोषित, उपहासित, दलित, पिछड़े, गरीब, अल्पसंख्यक एवं समता, समाजवाद, धर्मनिरपेक्षता, बन्धुता और संविधान में यकीन रखने वाले न्यायप्रिय लोगों के लिए बाबा साहेब आंबेडकर भगवान से भी कम भी नहीं हैं. बाबा साहेब ने करोड़ों लोगों को नारकीय जीवन से छुटकारा दिलाकर इसी जीवन में जीते-जी ही मोक्ष प्रदान कर दिया,
ऐसी घृणित सोच BJPऔर RSS की पाठशाला से ही पनपती है.”
अमित शाह को सार्वजनिक
माफी मांगनी चाहिए ।
उत्तराखंड की आवाज देहरादून आप हमें अपने सुझाव भी भेज सकते हैं समाचार विज्ञापन के लिए संपर्क करें खबर को लाइक और शेयर करें

