देहरादून : अनूसूचित जाति जनजाति विकास परिषद के राष्ट्रीय सचिव गीताराम जायसवाल ने आमबेड़कर पर अमित शाह के बयान को संविधान और उसके निर्माताओं का अपमान करार बताते हुए माफी और इस्तीफे की मांग की।

गीताराम जायसवाल ने कहा है कि अमित शाह का यह बयान भाजपा कि ओक्षी मानसिकता को दर्शाते हुए सविधान के प्रति सरकार की नकारात्मक सोच को उजागर करता है। उनहोंने कहा कि बाबा साहेब का नाम फैशन नहीं, करोड़ों दलितों और पिछड़ों के लिए प्रेरणा है,और उनके विचार न केवल दलितों बल्कि हर भारतीय के मार्गदर्शक हैं। अमित शाह को तुरंत अपने शब्दों को वापस लेकर माफी मांगते हुए इस्तीफा दे देना चाहिए।
