*चौथे चरण के मतदान के पहले BJP ख़ेमे में सन्नाटा, सत्ता तक पहुँचना लगभग नामुमकिन*
13 मई को लोकसभा चुनाव के चौथे चरण का मतदान होगा। 19 अप्रैल से अब तक तीन चरणों में 285 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान हो चुका है, चौथे चरण में 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों (UT) की 96 सीटों पर मतदान होना है।
▪️ लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में आंध्र प्रदेश की 25 सीटों, बिहार की 40 में से पांच सीटों, झारखंड की 14 में से चार सीटों, मध्य प्रदेश की 29 में से आठ सीटों, महाराष्ट्र की 48 में से 11 सीटों, ओडिशा की 21 में से चार सीटों, तेलंगाना की 17 की 17 सीटों, उत्तर प्रदेश की 80 में से 13 सीटों, पश्चिम बंगाल की 42 में से आठ सीटों, जम्मू-कश्मीर की पांच में से एक सीट के लिए वोट डाले जाएंगे।
▪️चौथे चरण में जिन 96 सीटों पर मतदान होने जा रहा है, 2019 में इनमें से 43 सीटें बीजेपी को मिली थीं, जबकि अधिकांश अन्य सीटें या तो दक्षिण भारत से हैं या BJP के ही घटक दलों के पास हैं।
▪️ यूपी में चौथे चरण में जिन 13 सीटों पर मतदान होगा, 2019 में BJP ने इन सभी 13 सीटों पर जीत हासिल की थी।
▪️ मध्यप्रदेश में भी जिन 8 सीटों पर चौथे चरण में मतदान होगा, वर्तमान में सभी 8 सीटें BJP के ही पास हैं।
▪️ बिहार में जिन पाँच सीटों पर चौथे चरण में मतदान होना है, 2019 में इन पाँचों ही सीट पर BJP गठबंधन ने जीत हासिल की थी।
▪️ झारखंड में भी चौथे चरण में जिन चार सीटों पर मतदान होना है, वर्तमान में इन चारों सीटों में से सिंहभूम को छोड़कर बाकी सभी तीन सीटों पर BJP का कब्जा है।
▪️ चौथे चरण में BJP की हालत बेहद ख़राब है क्योंकि इस चरण में आंध्र प्रदेश की सभी 25 सीटों और तेलंगाना की 17 सीटों पर भी मतदान होना है जहां BJP का जनाधार शून्य है।
▪️शुरुआत के तीनों चरणों में BJP के ख़राब प्रदर्शन के बाद अब चौथे चरण में भी BJP के पास वापसी का कोई रास्ता नज़र नहीं आ रहा है। चौथे चरण की अधिकांश सीटों पर BJP गठबंधन का ही क़ब्ज़ा है, इसलिये BJP के पास सीटों की संख्या बढ़ाने का कोई मौक़ा नहीं है।
▪️सूत्रों की मानें तो चौथे चरण में BJP गठबंधन की सीटें पिछले परिणाम से चौथाई रहकर क़रीब 16 से 18 पर सिमट जायेगी, वहीं कांग्रेस गठबंधन इस चरण में शानदार प्रदर्शन करता नज़र आ रहा है।
▪️BJP के आंतरिक सर्वे ने पिछले तीन चरणों के ख़राब प्रदर्शन के बाद चौथे और पाँचवें चरण में भी BJP को 8 से 9 फ़ीसद वोट का नुक़सान बताया है।
▪️चौथे चरण में BJP के वोट प्रतिशत की संभावित गिरावट को सीटों में देखें तो 96 सीटों में से 80 सीटों पर BJP को हार का सामना करना पड़ सकता है।
*चौथे चरण के मतदान के बाद नरेंद्र मोदी और BJP के पास सत्ता बचाने का कोई मौक़ा नहीं बचेगा। चौथे चरण का मतदान देश में परिवर्तन की कहानी लिख रहा है।*
